पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरीज दिनभर करते रहे इंतजार, सर्जन को कर्मियों ने नहीं दिया सहयोग

मरीज दिनभर करते रहे इंतजार, सर्जन को कर्मियों ने नहीं दिया सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को दो मरीज सुबह से शाम तक ऑपरेशन कराने की आशा ले कर अस्पताल में बैठ कर इंतजार करते रहे, लेकिन जब उनका ऑपरेशन नहीं हुआ तो काफी हो हंगामा किया। इसके बाद सरकारी व्यवस्था को कोसते हुए वापस लौट गए। हेंदलजुड़ी पंचायत के वृंदावनपुर के ईश्वर मुर्मू अपना हार्निया और घाटशिला नामाता पाड़ा के बासुदेव नामाता हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंचे थे। दोनों को सर्जन डॉ असरफ बदर ने मंगलवार को ऑपरेशन के लिए तिथि दी थी। जब मरीज पहुंचे तो उनके ऑपरेशन के लिए सर्जन असरफ बदर तो तैयार हो गए, लेकिन उन्हें किसी अस्पताल कर्मी द्वारा इस कार्य के लिए सहयोग नहीं दिए जाने की बात कहे जाने से ऑपरेशन नहीं किया। जानकारी हो कि डॉ बदर के व्यवहार से सभी अस्पताल कर्मी नाराज हंै।

खबरें और भी हैं...