स़ड़क पर डाली गई मिट्टी से टकराकर युवक जख्मी
श्यामसुन्दरपुर |श्यामसुन्दरपुर थाना के पास फोरलेन में रास्ता बंद करने के लिए सड़क पर रखे गए मिट्टी के टीले से टकराकर बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। युवक अपनी बाइक से घाटशिला की तरफ जा रहा। बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में थाना प्रभारी विक्रमा राम ने उसे ए एस आई एस एन उपाध्याय के बहरागोड़ा अस्पताल भेजवाया।