पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेनासोल ने छमड़ाघुटू को 2 0 गोल से हराया

बेनासोल ने छमड़ाघुटू को 2-0 गोल से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला |जीएसए के तत्वावधान में खेले जा रहे कॉपर चैलेन्ज कप नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन यंग ब्वॉयज क्लब बेनासोल ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मऊभण्डार स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में यंग ब्वॉयज क्लब बेनासोल ने बीएमसी छमड़ाघुटू को 2-0 गोल से हराया। बेनासोल की ओर से सोमाय हांसदा और शिबु सोरेन ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। इस मैच में गोपीनाथ सोरेन ने रेफरी जबकि चांद मार्डी और श्याम मुर्मू ने लाइंसमेन की भूमिका अदा की। बुधवार को एचएफसी परगना बनाम यूनाइटेड इलेवन झापरिसोल के बीच मैच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...