पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराए को लेकर हुए विवाद में टेम्पो चालक ने पीटा, मांगा न्याय

किराए को लेकर हुए विवाद में टेम्पो चालक ने पीटा, मांगा न्याय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला थाना परिसर में थाना दिवस के लिए बुलायी गयी बैठक में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक दिव्यांग चीखते चिल्लाते लहूलुहान होकर परिवार के साथ थाना पहुंचा। उसे थाना के अंदर प्रवेश करते देख अन्य पुलिसकर्मी हरकत में आए। इस दौरान अधिकारियों तथा आम नागरिकों के बीच बैठक हो रही थी। अचानक ऐसी हालात देखकर लोग एकबारगी बैठक की कार्रवाई रोक दी गयी।

क्या था मामला

किराया देने को लेकर हुए बकझक में एक टेम्पो चालक ने राजस्टेट मुहल्ला निवासी दोनों आंखों से दिव्यांग कान्हू कालिन्दी को डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। पिटाई से जख्मी कान्हू थाना में आकर इसकी शिकायत की। उसके बाद थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह ने उसे गाड़ी में बैठाकर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया। वह अंधा होने के बाद भी एक अच्छा गायक तथा बेंजों भी बजाता है। कान्हू कालिन्दी ने पुलिस को बताया कि टेम्पो चालक रंजन बेहरा उर्फ राजू से किराया को लेकर बकझक हुई थी।

खबरें और भी हैं...