शिविर में खराब चापाकल दुरूस्त करने की ग्रामीणों ने रखी मांग
प्रखंड परिसर में भाजपा द्वारा शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सूचीगत किया गया। बालीडीह समेत कई गांव के ग्रामीणों द्वारा शिविर में चापाकल खराब रहने से पेय जल की गंभीर समस्या निदान का मांग रखा। इसके अलावा शौचायल, राशन कार्ड, पेंशन संबंधित शिकायत भी रखी गयी। संबंध में भाजपा नेता संजय तिवारी ने कहा कि जल्द ही शिविर में रखे गए समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख समस्या निदान का प्रयास किया जाएगा। शिविर में आजसू नेता राजू कर्मकार भी शामिल हुए। मौके पर संजय तिवारी, संजय दंडपात, सत्यनारायण पुष्टी, पीएचईडी के जेई रवि शंकर, आजसू नेता राजू आदि शामिल थे।