महुलडीह के सभी 6 चापकल खराब, खाल का पानी पी रहे ग्रामीण
झाटीझरना पंचायत के बालीडीह(महुलडीह) के ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद सह आजसू नेता राजू कर्मकार से मिल गांव में खराब पड़े 6 चापाकलों को दुरूस्त कराने की मांग की। ग्रामीण सुनील हेब्रम और संजय मुंडा ने बताया कि गांव में काफी दिनों से सभी 6 चापाकल खराब पड़े है। गांव के लोग पहाड़ी नाला और खाल का पानी पीने को मजबूर है। बालीडीह गांव सरकार द्वारा चयनित फोकस एरिया के रूप में चिन्हित है। इसके बाद भी गांव के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक पहल नहीं हो रही है। झाटीझरना पंचायत में जनप्रतिनिधि तक लोगों की समस्या जानने नहीं जाया करते है। कर्मकार ने उन्हें समस्या निदान का आश्वासन दिया। श्री कर्मकार ने कहा कि फोकस एरिया के गांव की समस्या निदान का प्रयास हर विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।