घाटशिला |पश्चिमी मऊभंडार पंचायत की पूर्व मुखिया कल्पना सोरेन की मां सालगे सोरेन (62) के निधन पर घाटशिला के पूर्व विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने पूर्व मुखिया के घर पहुंचकर सालगे सोरेन की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि सालगे सोरेन मजदूर नेता स्व. कमल सोरेन की प|ी थीं। कमल सोरेन और उनके परिवार ने हमेशा ही लोगों के हक की आवाज बुलंद की है। उनकी बेटी कल्पना सोरेन ने भी मुखिया रहते हुए समाजहित में कई काम की थीं। मौके पर पूर्व उपप्रमुख जगदीश भकत, रंगलाल महतो, निर्मल चक्रवर्ती, विकास मजूमदार, सतीश सीट, मृत्युंजय यादव समेत कई गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।