घाटशिला |घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे कॉपर चैलेंज कप नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड ब्वॉयज क्लब ऊपर पावड़ा ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में शनिवार को खेले गए मैच में झारखंड ब्वॉयज क्लब ऊपर पावड़ा ने एडब्लूसी हॉस्टल घाटशिला को 3-0 गोल से हराया। ऊपर पावड़ा की ओर से संजय मार्डी, बबलू टुडू और पीरू टुडू ने एक-एक गोल किया। इस मैच में सरकार मुर्मू ने रेफरी, गोपीनाथ सोरेन और दुर्गा मार्डी ने लाइंसमेन की भूमिका अदा किया।