कापागोड़ा गांव में ग्रामीणों के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह पूर्व पार्षद राजू कर्मकार ने बैठक की। ग्रामीणों ने बताया कि कापागोड़ा में शौचालय नहीं है। कई वृद्धों की पेंशन अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। कई गरीबों को अब तक राशन कार्ड नहीं मिला है। 300 घरों की आबादी पर मात्र 2 चापाकल हैं। गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के लोग एनएच-33 के गड्ढे में नहाने को मजबूर हैं। वहीं बिजली के तार नहीं बदलने के कारण लोड ज्यादा होने से वोल्टेज नहीं मिल रहा है। राजू कर्माकर ने दूरभाष पर बिजली विभाग के एसडीओ से बात कर गांव में केबल लगवाने की बात कही। बहुत जल्द गांव में बैठक कर पीएम आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड व जलमीनार को लेकर संबंधित विभाग से बात की जाएगी। मौके पर वार्ड मेंबर और ग्रामीणों के साथ कृष्णा महंती, गणेश जेना व अन्य लोग मौजूद थे।
कापागोड़ा के ग्रामीणों की समस्याएं सुनते आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजू कर्मकार।