पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं व आदिवासी युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रशासन कर रहा तैयारी

महिलाओं व आदिवासी युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रशासन कर रहा तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर/घाटशिला | नए उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए 29 जून को जिला प्रशासन द्वारा कानक्लेव का आयोजन किया जाएगा। कानक्लेव में हर बैंक एक महिला व एक आदिवासी युवक-युवती को स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना अथवा पीएमईजीपी के तहत लोन देंगे। उक्त आशय का आदेश डीसी अमित कुमार ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में ईजी आफ डुइंग बिजनेस की बैठक में दिया है। महिलाओं व आदिवासी युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए प्रशासन के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। बैकों से समन्वय बनाने की जिम्मेदारी जिला उद्योग केंद्र के जीएम को सौंपी गई है। ईजी आफ डुइग बिजनेस के तहत राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। बैठक के बाद डीसी ने पत्रकारों को बताया कि ईजी आफ डुइंग बिजनेस में देश भर में झारखंड व तेलंगाना अव्वल है। अब उद्यमियों से फीड बैक लिया जाएगा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उन्हें औद्योगिक प्रतिष्ठान की स्थापना करने अथवा उद्योग संचालन में क्या- क्या सहूलियत आ रही है। इसके लिए उद्यमियों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। अगर उद्यमी को किसी तरह की परेशानी आ रही है तो उसका तत्काल निपटारा किया जाएगा। बैठक में एडीसी सौरव कुमार सिन्हा के साथ सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...