घाटशिला |सोमवार को राजस्टेट मैदान के पास निवास करने वाले ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर तथा श्रमदान से स्वजलधारा योजना से बने पेयजल आपूर्ति का माेटर की मरम्मत की। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों मोटर खराब था। जिससे लोगो को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगो ने इसके लिए कई बार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के पास दौड़ लगाई। पर उनका काम नहीं किया गया।