एचसीएल की मऊभंडार स्थित इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) की ओर से सोमवार को कंपनी के जनरल ऑफिस परिसर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। मौके पर कंपनी कर्मचारियों ने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक रूप से शपथ लिया।
आईसीसी के यूनिट हेड श्यामसुंदर शेट्टी ने कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी और अंग्रेजी में शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष पूर्व आज ही के दिन श्रीलंका के प्रतिबंधित संगठन लिट्टे ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। उनके निधन के बाद से ही देशभर में आज के दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया। मौके पर आईसीसी के एजीएम (एचआर) संजय शिवदर्शी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ लोगों को संगठित करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आईसीसी के एजीएम (वर्कर्स) श्रवण कुमार झा, एजीएम अभिजीत सिन्हा, अभिजीत दे, समीर झा, एमके ओझा, मो एजाज, रविशंकर चौधरी, एसपी धल, सुनील दास, मिंटू बनर्जी, शेख शाहिदउद्दीन समेत कई अन्य उपस्थित थे।