वाहन के टक्कर से जख्मी गाय को सोमवार को स्थानीय लोगों ने चाकुलिया गोशाला भेजवाया। जानकारी हो कि घाटशिला कॉलेज रोड के समीप एक वाहन ने शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे गाय को टक्कर मार दी थी। जिससे गाय के दोनों पैर टूट गए थे। वह रोड पर गिरी हुई थी। कुछ समय बाद घटना स्थल पर लोग पहुंचे। जब चालक से पूछा गया कि ये कैसे हुआ तो उसने बताया कि गाय के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया। जिसके कारण यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज करवाया। इस दौरान तीन दिनों से गाय सड़क किनारे पेट्रोल पंप के निकट पड़ी रही। स्थानीय लोगों ने उसकी देखभाल की।