घाटशिला |धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत में झामुमो का पंचायत स्तरीय शिविर सह जन जागरण अभियान कार्यक्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड आजसू के पूर्व प्रखंड प्रभारी सुंदर सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने सुंदर सोरेन का फूल माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष चैतन मुर्मू, वरिष्ठ नेता अर्जुन हांसदा, फूलोक नमाता, दलित मोर्चा सचिव उत्तमजी, विक्टर सोरेन, युवा मोर्चा सचिव रंजीत उपाध्याय, महिला मोर्चा अध्यक्ष सलमा हांसदा, उपाध्यक्ष निर्मला हांसदा एवं कमल गोप समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।