घाटशिला|घाटशिला स्टेशन के निकट स्थित क्रिया प्री स्कूल में रविवार को समर कैंप का समापन हुआ। 14 मई से 20 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए दर्जनों बच्चों को क्रिया स्कूल प्रबंधन द्वारा मंडला आर्ट, सैंड आर्ट, टी शर्ट प्रिटिंग, फेब्रिक प्रिटिंग, कॉलिग्राफी, साइंस एक्सपेरिमेंट, पूल पार्टी, डांस वर्कशॉप आदि कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिता में प्रगति अग्रवाल को मिस कूल, यश गर्ग को मिस्टर कैंप, खुशबू अग्रवाल को मिस कैंप का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों को स्कूल की निदेशक रीमा राज ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीमा राज ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को फूल मस्ती के साथ काफी कुछ सिखने के विकल्प दिए गए। बच्चों को खेल खेल और फन के साथ कई आवश्यक जानकारी भी दी गयी। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल परिसर में सिप एबेकस प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।