बार-बार खराब हो रही हाई मास्ट लाइट, घटिया उपकरण लगाने का आरोप
करीब 6 माह बाद काशिदा अनुमंडल अस्पताल चौक पर हाई मास्ट लाइट का मरम्मत कार्य किया गया। विधायक निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट में पीला की जगह उजला हैलोजेन लगाया गया है। हाई मास्ट लगाए जाने के कुछ दिनों बाद से ही अधिकांश लाइट खराब हो गईं। गत 6-7 माह से लाइट खराब थी। जिसे रविवार को दुरुस्त किया गया। इस संबंध में काशिदा के भाजपा कार्यकर्ता मंजीत सिंह ने बताया कि विधायक के निर्देश पर ठेका कंपनी द्वारा खराब हाई मास्ट लाइट को दुरुस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा पीला हैलोजेन की जगह उजला हैलोजेन लगाने की मांग की गई थी। उस पर पहल करते हुए हैलोजन बदला गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ दिनों बाद ही पुन लाइट की स्थिति पूर्व की भांति हो जाएगी। हाई मास्ट लगाने वाली ठेका कंपनी द्वारा लाइट लगाए जाने में काफी अनियमितता बरती जा रही है। जिस ब्रांड के हेलोजेन और पावर बूस्टर लगाने का दावा कर सरकारी राशि ठेका कंपनी द्वारा प्राप्त की जाती है उसके अनुरूप समान हाई मास्ट लाइट में नहीं लगाए जाते है। सस्ती हाई मास्ट लाइट दो तीन दिनों में ही खराब हो जा रही है।