शब-ए-मेराज पर पूरी रात खुदा की इबादत की गई
गढ़वा | शब-ए-मेराज के मौके पर शनिवार की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुदा की इबादत की। इस क्रम में कुरआन-ए-पाक की तलावत की गई। इसके अलावा नफील नमाजें भी अदा की। वहीं दूसरे दिन रविवार को लोगाें ने रोजा रखा। मगरीब की अजान के बाद लाेगों ने रोजा खोला। इधर शब-ए-मेराज के लेकर को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। वहीं नमाजियों की सहुलियत को लेकर इंतजामिया कमेटी व अन्य कमेटियों के द्वारा वजू का पानी, रोशनी व चाय का इंतजाम किया गया था।