पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो अलग अलग सड़क हादसे में एक जवान समेत दो लोग घायल

दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक जवान समेत दो लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदवा में सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस जवान।

चंदवा | चंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। चंदवा सीएचसी में इलाज के बाद दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। पहली घटना रांची-डालटनगंज एनएच 39 पर स्थित वनशक्ति मंदिर के पास घटी। इसमें मोटरसाइकिल सवार राजकुमार पासवान, पिता गोपीचंद पासवान (गढ़वा, बलिहारा) गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वह रांची जिला के बरियातू थाना में पुलिस जवान के पद पर पदस्थापित हैं। उसने बताया कि मैं रांची से अपनी मोटरसाइकिल (जेएच01एवी-8214) से अपने घर गढ़वा जा रहा था। ज्योंही वनशक्ति मंदिर के पास पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे बॉक्साइट ट्रक ने धक्का मार दिया। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा। इसी बीच लातेहार की ओर से आ रहे लातेहार निवासी सैमसंग लकड़ा ने उन्हें सीएचसी चंदवा लाया, जहां डॉ. नीलिमा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। दूसरी घटना सीएमएम रोड पर स्थित काली चौक के पास सोमवार की देर शाम हुई, जहां हाईवा ने मोटरसाइकिल (जेएच01एएल-1027) पर सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। उसे सिर में गंभीर चोट लगी है तथा दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। वह हजारीबाग का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...