- Hindi News
- National
- वकील की पुलिस पिटाई मामले में विवादों में आए गढ़वा एसपी मो. अर्शी हटाए गए
वकील की पुलिस पिटाई मामले में विवादों में आए गढ़वा एसपी मो. अर्शी हटाए गए
वकील आशीष द्विवेदी की पुलिस पिटाई मामले में विवादों में आए गढ़वा एसपी मो. अर्शी को हटा दिया गया। उन्हें एसपी नक्सल (पुलिस मुख्यालय) बनाया गया है। कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी अब गढ़वा एसपी होंगी। राज्य सरकार ने बुधवार को छह आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वकील पिटाई मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने मो. अर्शी पर कार्यवाही के संबंध में एक्शन टेकेन देने को कहा था। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होनी है।
छह आईपीएस अफसर बदले
नाम कहां थे कहां गए
डॉ. एम तमिल वाणन एसपी सीआईडी एसपी कोडरमा
धनंजय कुमार सिंह एसपी साहेबगंज एसपी विशेष शाखा
मो. अर्शी एसपी गढ़वा एसपी नक्सल
शिवानी तिवारी एसपी कोडरमा एसपी गढ़वा
हरदीप पी जनार्दन एसआरपी धनबाद एसपी साहिबगंज
निधि द्विवेदी कमांडेंट जैप-3 धनबाद धनबाद एसआरपी का अति. प्रभार