उपभोक्ताओं का बिल भरने माह में तीन दिन खुलेगा केंद्र
भास्कर संवाददाता| घोड़ाडोंगरी
बिजली कंपनी घोड़ाडोंगरी ने पुनर्वास केंद्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डेयरी आमढाना में बिल जमा करने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए माह में 3 दिन केंद्र खोला जाएगा। केंद्र शुरू होने से पुनर्वास क्षेत्र के 18 गांवों के ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिलेगी। जेई राहुल बोबड़े ने बताया डेयरी आमढाना में बिजली बिल भरने के लिए केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र खुलने से शक्तिगढ़, बादलपुर, गोपीनाथपुर, शोभापुर सहित 18 गांव के 1600 उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरने अब घोड़ाडोंगरी और बगडोना नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व में बिजली बिल भरने के लिए केंद्र दूर होने के कारण कई उपभोक्ता समय पर बिल नहीं भर पाते थे। जिससे पेनाल्टी बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ता था।