5 दिनों से लापता बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
भास्कर संवाददाता | घोड़ाडोंगरी
पांच दिनों से लापता एक बालक को पुलिस ने परिवार से मिलाया। मंगलवार रात प्रधान आरक्षक नंदन सिंह वटटी, आरक्षक पंचम नागवंशी और कैलाश हरणे को गश्त के समय एक बालक मोहित रावत रेलवे गेट के पास घूमता मिला। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। तो उसने बताया कि वह सीधी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों का पता लगाया और बुधवार को परिजनों के घोड़ाडोंगरी पहुंचने पर बालक को उनके हवाले किया गया। परिजनों ने बताया कि बालक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह पांच दिनों से घर से लापता था।