व्यापारी संघ की कार्यकारिणी का गठन, संजय बने उपाध्यक्ष
घोड़ाडोंगरी| व्यापारी संघ के अध्यक्ष तोषण गावंडे ने कार्यकारिणी का गठन किया है। संघ के अध्यक्ष ने संजय अग्रवाल, विजय साहू व हरप्रीत खनूजा को उपाध्यक्ष, कमलेश जैन को कोषाध्यक्ष, दीपक जैन व ब्रजकिशोर मालवीय को किराना प्रमुख, सुमित मालवीय को मेडिकल प्रमुख, अंकेश अग्रवाल को ज्वेलर्स प्रमुख, मुकेश राठौर को रेस्टाॅरेंट प्रमुख, सुनील शर्मा को जनरल स्टोर प्रमुख, जितेंद्र मालवीय को मोबाइल स्टोर प्रमुख व मनोज अग्रवाल को ऑटोपार्टस प्रमुख बनाया गया है। मार्गदर्शक मंडल में महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील जैन को रखा है।