पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • समरसता रैली बाइक पर निकले भाजपाई दिया एकता का संदेश

समरसता रैली - बाइक पर निकले भाजपाई दिया एकता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोड़ाडोंगरी| युवा मोर्चा द्वारा चलो पंचायत महाअभियान के तहत 13 अप्रैल को मेरी पंचायत मेरी पहचान समरसता रैली निकाली गई। शाम 5 बजे प्रदेश मंत्री दीपक उइके के नेतृत्व में रैली बालाजी मैरिज लान से निकली। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली हॉस्पिटल चौक पर पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव राय ने सामाजिक समरसता रैली का उददेश्य बताया। दीपक उईके ने कहा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के आह्वान पर चलो पंचायत महा अभियान में सामाजिक समरसता का संदेश देने समरसता रैली निकाली गई। युवा मोर्चा पंचायत स्तर पर पूरे प्रदेश में समरसता रैली निकालेगा। जिला मंत्री विकास सोनी, मंडल अध्यक्ष आभाष मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष वागद्रे, नारायण मालवीय, मोहित दुबे, उप सरपंच नितेश भुजवरे और सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...