घौंसला | जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार के नगर आगमन पर रविवार को घौंसला चौपाटी पर स्वागत किया। हर्ष जैन चोपड़ा के नेतृत्व में घौंसला नगर में जुलूस निकाला गया और बस स्टैंड पर जिला पंचायत अध्यक्ष को साफा बांधकर महाकाल की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर बजरंग कुमावत, हरभजन चौपड़ा, समीर मंसूरी, लच्छू राठौड़ आदि उपस्थित थे।