खपरीखुर्द में शनि देव और सांई बाबा की मूर्ति स्थापित कर की पूजा
घुमका। ग्राम खपरीखुर्द में मंगलवार को शनि जयंती मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शनि देव की मूर्ति और सांईं बाबा की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके पूर्व 14 मई को कलश यात्रा, जल यात्रा निकाली गई। 15 मई विधि विधान के साथ पंडित जुगल किशोर पांडे के पुरोहिती में भगवान शनि देव व सांई बाबा की मूर्ति स्थापित की गई। आयोजन में समस्त ग्रामीण उपस्थित हुए। आयोजन का सूत्रधार युवा समिति के रेवाराम साहू, सुरेश साहू, डॉ. सुभाष महोबिया, राजू महोबिया, नीलेश महोबिया, दीपक महोबिया, सुनील महोबिया, संजय साहू आदि हैं। स्थापना कार्यक्रम पश्चात भंडारा किया गया। ग्रामीणों ने हर्ष उल्लास और उत्साह का माहौल देखा गया। पूर्व सरपंच डालचंद महोबिया ने युवा समिति के आयोजन की तारीफ की।