पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गीता आत्महत्या मामले में पति व सास पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुमका। सोमनी इलाके के फुलझर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता गीता खिलाड़ी (26) को पुलिस ने आत्महत्या माना है। लेकिन आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने के आरोप में पति सर्वेश्वर और साल दुलारी बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीन मई को गीता खिलाड़ी की लाश उसके कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। इसके पहले गीता ने अपने पति द्वारा मारपीट करने की जानकारी पिता को दी थी। पुलिस ने गीता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से बयान लिया था। पुलिस की पड़ताल में सामने आए तथ्यों के मुताबिक गीता का पति और उसकी सास उसे लंबे समय से दहेज के लिए तंग कर रहे थे और इसी से परेशान होकर गीता ने आत्महत्या का फैसला किया। पुलिस ने पति और सास पर आत्महत्या के उकसाने और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...