घुमका| गांव के क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को वटवृक्ष की पूजा कर सदा सुहागन रहने की कामना की। महिलाओं द्वारा सुबह से ही वटवृक्ष की पूजा विधि विधान से की गई। लक्ष्मी सिंह राजपूत ने बताया कि बरगद की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की जाती है।