पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 9 लाख 97 हजार रुपए से किया जा रहा तेली तालाब गहरीकरण कार्य

9 लाख 97 हजार रुपए से किया जा रहा तेली तालाब गहरीकरण कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुमका| समीपस्थ ग्राम सलोनी में तेली तालाब का गहरीकरण का कार्य जारी है। यहां गहराई 6 इंच 7 इंच व 8 इंच दी जा रही है। रोजगार सहायक ने कहा कि जिला जनपद के अधिकारी जांच कर लिए हैं। उन्होंने उक्त माप दंड को उचित बताया जबकि माप दंड में नियमानुसार 12x12 के गोदी में 8 इंच गहराई होनी चाहिए। वहीं रोजगार गारंटी के जॉब कार्ड धारी चेतन कुमार, कृष्ण कुमार ने कहा कि जमीन कठोर है इसलिए गहराई कम दी जा रही है। शासन को चूना लगाने में सब एक हो गए हैं। रोजगार गारंटी कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। यहां के बुद्धजीवियों ने जल संग्रहण वाटर लेबल पर चिंता जताकर कहते है कि 9 लाख 97 हजार से होने वाले तालाब की गहरीकरण कार्य में ईमानदारी होनी चाहिए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबरें और भी हैं...