एक साल से फरार आरोपी को भगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
घुवारा|भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखपुरा का विभिन्न धाराओं में एक साल से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने बताया कि हरदेव सिंह पिता गिरवर सिंह उम्र 38 वर्ष पर हथियारों से जख्मी करने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है। वह एक साल से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी वृजेंद चचोंदिया ने मुखविर की सूचना पर शुक्रवार सुबह साढे 10 बजे अपनी टीम के साथ ग्राम गोरखपुरा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में भगवां थाना प्रभारी वृजेंद चचोंदिया , एएसआई देवेंद सिंह वघेल, आरक्षक जाहर सिंह यादव, आरक्षक अकरम खान एवं आरक्षक चालक सत्येंद अहिरवार की भूमिका खास रही। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।