पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घुवारा पुलिस ने बाइक से दो बोरी अवैध शराब पकड़ी

घुवारा पुलिस ने बाइक से दो बोरी अवैध शराब पकड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप थाना घुवारा पुलिस ने बीती रात बोरियों में भर कर बाइक पर रखकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की है। शराब ले जा रहे एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उपथाना घुवारा प्रभारी एसआई फरहा खान ने बताया कि वह रोज की तरह गुरूवार की रात्रि करीब 9 बजे गस्त पर थीं। उन्हें रात करीब 11 बजे मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोरियों में अवैध देशी शराब के क्वार्टर भरकर बिना नंबर की बाइक से बड़ागांव की तरफ से घुवारा लेकर जा रहा है। घुवारा से 3 किलोमीटर दूर टीकमगढ़-सागर हाईवे पर स्थित बूदौर तिगड्डे के पास सवा 11 बजे आरोपी को बाइक और अवैध शराब के साथ दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश पटेल पिता बिंदा पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी घुवारा बताया । पुलिस ने रमेश पटेल से हीरो होंडा कंपनी की बिना नंबर की इस्प्लेंडर बाइक समेत 2 बोरियों में भरे देशी शराब मशाला के कुल 200 क्वार्टर यानी 36 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस अवैध शराब की कीमत 14 हजार रुपए आंकी है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में उप थाना प्रभारी फरहा खान के साथ आरक्षक अविनाश रिछारिया, आरक्षक परमानंद रावत, आरक्षक चंद्रपाल मौजूद रहे।

पुलिस हिरासत में शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी।

चार पहिया वाहन की टक्कर से 13 वर्षीय युवक घायल

छतरपुर |सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ब्रजपुरा निवासी आकाश पिता ऊदल पटेल उम्र 13 अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खबरें और भी हैं...