घुवारा। ट्रक के नीचे फंसे क्लीनर को बाहर निकालते पुलिस कर्मी।
भास्कर संवाददाता| घुवारा
सेवार गुलाही के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े 5 बजे दमोह की ओर जा रहे ट्रक की बॉडी टूट जाने से के कारण ट्रक पुलिया के नीचे गिर गया। ट्रक के गिरने से ड्राइवर तो भाग निकला, जबकि क्लीनर ट्रक के नीचे दब गया। जिसे पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से जेसीबी मशीनों के जरिए सकुशल बाहर निकाला गया।
ट्रक चना भरकर ओवर लोड होकर जा रहा था। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचा। उसकी बॉडी अचानक टूट गई। जिससे वह पुलिया के नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही बमनौरा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।