घुवारा पहुंचने पर आचार्य विद्यासागर का हुआ भव्य स्वागत
घुवारा|जैन समाज के बड़े मुनिश्री आचार्य विद्यासागर का घुवारा में मंगल प्रवेश हुआ, घुवारा की सीमा में पहुंचते ही आचार्य श्री का जैन समाज एवं नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। आचार्य श्री के नगर में पहुंचते ही उनके जयकारे लगने लगे। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे आचार्य श्री घुवारा के शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे, जहां उनके दर्शन करने एवं उनका आशीर्वाद लेने श्रृद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
आचार्य श्री का आशीर्वाद लेने जिले व अनुभाग के आला अधिकारी पहुंचे, जनप्रतिनिधि भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। आचार्य श्री ने सैकड़ों श्रृद्धालुओं को मानव जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र बताए एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। इस मौके पर घुवारा के अलावा बड़ामलहरा अनुभाग के अलावा अनेक जिलों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करने एवं आशीर्वाद लेने पहुंचे। आचार्य श्री के कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद रही।