युवा मोर्चा बड़ामलहरा मंडल अध्यक्ष बनने पर आज निकलेगी रैली
बड़ामलहरा|भारतीय जनतायुवा मोर्चा के बड़ामलहरा मंडल का अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री को बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर आज 15 अप्रेल को एक विशाल स्वागत रैली निकाली जाएगी। यह रैली डिकौली तिगड्डा से शुरू होकर देवरान तिगड्डा, मुंगवारी, बंधा तिराहा, घिनौची होते हुए बड़ामलहरा पहुंचेगी। तहसील, गंज तिगड्डा, बस स्टेंड व घुवारा तिगड्डा होते हुए मंगल भवन पहुंचेगी। जहां एक सभा का आयोजन होगा। इस मौके पर पूर्व सांसद जीतेंद्र सिंह, विधायक रेखा यादव, रमेश असाटी, डा. रमेश अग्रवाल, सुनील मिश्रा, दंगलराजा, नीरज पौराणिक, राजेश शर्मा, मनोज यादव, देवशंकर शुक्ला, आदित्य पटेरिया, अंकित सहित अनेक भाजपा नेता शामिल रहेंगे।