पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ होगा धरना

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ होगा धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुवारा। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।

बजरंग दल के कार्यक्रम में हुई फायरिंग एवं डंडे बाजी से आम नागरिकों में नाराजगी, ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता| घुवारा

नगर में दो रोज पहले हुए बजरंग दल के कार्यक्रम में दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर लाठियां भांजी, छुरे बाजी भी देखने को मिली।इस घटना से नगर वासियों में खासा आक्रोश है। इस घटना के विरोध में घुवारा एवं ग्राम चंदौली के दर्जनों लोगों ने तहसीलदार जयहिंद सिंह घोष को मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य आला अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के हवाले से लोगों ने कहा कि बस स्टेंड पर बजरंग दल के कार्यक्रम में जमकर फायरिंग की गई, एक निर्दोष युवक बागेश तिवारी के साथ बंदूक की बट से मारपीट की गई, चाकू से हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गया, वह टीकमगढ़ अस्पताल में भर्ती है। इस इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस ने किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया , न ही किसी की गिरफ्तारी की। थाना पुलिस ने केवल खाना पूर्ति करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर ली।

ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं अनशन करने को बाध्य हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...