Áपति-प|ी में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद Á प|ी ने पुलिस में कर दी थी रिपोर्ट
भास्कर संवाददाता|घुवारा
बमनौरा थाना की पुलिस चौकी रामटोरिया में पदस्थ एएसआई कन्हैया लाल गौड़ ने एक दलित के साथ लाठी से जमकर मारपीट की। इस बेरहमी से की गई मारपीट में पीड़ित के शरीब में चोटें आई और जगह जगह नीले निशान पड़ गए। बताते हैं कि इस समय एएसआई शराब के नशे में धुत्त थे। पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों से की गई शिकायत के आधार पर एएसआई गौड़ को लाइन अटैच कर दिया गया है।
पीड़ित गोरेलाल अहिरवार ने बताया कि उसका प|ी से मामूली विवाद हो गया था, प|ी ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। इस पर एएसआई कन्हैया लाल गौड़ ने गोरेलाल को चौकी बुलाया और शराब के नशे में लात घूंसों अाैर डंडों से जमकर मारपीट की। इस बर्बरता पूर्ण मारपीट में गोरेलाल के शरीर में नीले निशान पड़ गए। वह ठीक से चल फिर भी नहीं पा रहा है। बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसके खिलाफ धारा 151 के तहत केस दर्ज कर मेडीकल कराया। उसे तहसीलदार कोर्ट में भी पेश किया गया। जहां से जमानत मिल गई। पीड़ित गोरेलाल ने बताया कि एएसआई गौड़ ने मामले की जांच किए बिना अाैर सच्चाई जाने बिना उस पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया था। और बर्बरता पूर्ण ढंग से मारपीट की।
पीड़ित दलित किसान ने इसकी शिकायत आई, एसपी, एसडीओपी से की। थाना प्रभारी बमनौरा आरएस उपाध्याय ने बताया कि एएसआई गौड़ के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्हें अधिकारियों ने लाइन अटैच कर दिया है।