पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर किया माेर्चा अध्यक्ष का स्वागत

रैली निकालकर किया माेर्चा अध्यक्ष का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्त मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष का जगह जगह हुआ स्वागत

भास्कर संवाददाता| बड़ामलहरा

पार्टी ने जिन अपेक्षाओं से जिम्मेदारी सौंपी है उन्हें पूरा करने में जी जान लगा दूंगा। अपने युवा संगठन के साथ क्षेत्र मे राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए देश विरोधी वातावरण बनाने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष और दलित, पिछड़े व शोषित वर्ग को उनके अधिकार दिलाने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना मेरा लक्ष्य रहेगा। यह विचार नव नियुक्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री व्यक्त किए।

स्थानीय मंगल भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे मौजूद युवाओं के सामने वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. रमेश अग्रवाल ने लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी की समाज को विघटित करने वाली नीति को उजागर किया। युवा सम्मेलन को मुकेश पाण्डे, बक्स्वाहा मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, नीरज पौराणिक, मनोज यादव ने भी संबाेधित किया। इसके पहले दो पहिया वाहनों और सैकड़ों युवा कार्य कर्ताओं के काफिले के साथ बड़ामलहरा पहुंचे युवा नेता का डिकौली तिराहा, गुलगंज, देवरान तिराहा, बंधा तिराहे सहित गंज तिराहा, बसस्टैंड और घुवारा तिराहे में युवाओं ने जगह जगह पुष्प मालाओं व मिठाई खिला कर जोरदार स्वागत किया।

सम्मेलन में वरिष्ठ नेता बाला प्रसाद विरथरे, मनीराम शुक्ला, राघव राजा, सांसद पृति निधि कमल सोनी, बक्स्वाहा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सौरभ पाटकर, देवशंकर शुक्ला, दीपक शुक्ला, अक्षय पाटनी, राखा राजा के साथ अनेक युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...