सिरका : ट्रक ने तोड़ी चहारदीवारी, बाल-बाल बचे लोग
सिरका | अरगडा जीएम आॅफिस चौक के समीप बीती रात गुरुवार को लगभग 10ः20 बजे लोकल सेल ट्रक की ठोकर से एक घर की चहारदीवारी पूरी तरह धराशायी हो गई। घटना के बाद घर के अंदर मौजूद लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गई। गिद्दी से रामगढ़ जा रहा ट्रक जेएच02आर 4593 मुख्य सड़क पर खड़ा था, जिसे पीछे से एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रक सड़क किनारे मौजूद सुखदेव बेदिया के घर की दीवार तोड़कर खड़ा हो गया। घटना के बाद चालक-खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गए।