हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय रुद्र यज्ञ शुरू
भास्कर न्यूज | गिद्दी
रबोध पंचायत के रोयांग में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 1008 हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुरू हो गया। कलश यात्रा में शामिल 381 महिलाएं रोयांग हनुमान मंदिर व यज्ञ मंडप से माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ निकली। जो रोयांग, कोदवे के विभिन्न चौक-चौराहा़ होते हुए कनकी गंधौनिया नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य हेमंत कुमार पांडेय व सहयोगियों ने यजमान भुनेश्वर महतो, धर्मप|ी आशा देवी को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। बाद में महिलाओं ने जल लेकर यज्ञ मंडप में पहुंच कलश को स्थापित किया। यज्ञाचार्य हेमंत कुमार पांडेय के द्वारा प्रायश्चित पंचांग पूजन, आचार्य वरण सह ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश कराया गया। संध्या आरती, पुष्पांजलि के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। देर रात में प्रवचन भी हुआ। जबकि यज्ञ शुरू होते ही पूरा क्षेत्र जय बजरंग बली, ऊं नमो शिवाय के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इसके पूर्व अतिथियों के द्वारा मुख्य यजमान को कलश भी प्रदान किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मांडू विधानसभा कुमार महेश सिंह, रामगढ़ बीस सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी महतो, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, दुष्यंत पटेल, मुखिया नीतू देवी, पंसस पुरुषोत्तम करमाली, रोहन महतो, धनेश्वर महतो, उमेश करमाली, गीता देवी,मीठू महतो, मंजीत कुमार, सुनील कुमार, राॅकी सिंह, जयकिशोर महतो, गुलचंद महतो, मोहन महतो, कौलेश्वर महतो, बृजनंदन महतो, दिलेश्वर महतो, रंजीत महतो, राजू महतो, रंजीत महतो, पच्चू महतो, रतन महतो, दिलीप महतो, बैजनाथ महतो, देवनारायण महतो, कुमेश महतो, वीरेंद्र महतो, रामू महतो, तापेश्वर महतो, देवचंद महतो, झानो देवी, सविता देवी, मनीषा देवी, कंती देवी, जानकी देवी, रामेश्वर महतो, भारती कुमारी, सिया कुमारी, डोली कुमारी, निशा कुमारी, संध्या कुमारी, प्रीति कुमारी, संध्या कुमारी, शीतल कुमारी, प्रिया कुमारी, काजल कुमारी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे।