पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिद्दी वाशरी में दो सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

गिद्दी वाशरी में दो सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | गिद्दी वाशरी में बुधवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गिद्दी वाशरी पीओ एनपी सिंह ने दो सेवानिवृत्त कर्मी, राज बहादुर सिंह व बृजराज सिंह को उपहार देकर विदाई दी। मौके पर पीओ एनपी सिंह ने कहा कि विदाई की बेला बड़ी दुखदायी होती है। लेकिन इस घड़ी से सभी कर्मियों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने दोनों कर्मियों का बाकी जीवन अपने परिवार के साथ सुखमय ढंग से कटे इसकी कामना की। मौके पर अधिकारियों में शशांक शरण, पंकज झा कर्मियों में दीपू अखौरी, शशिधरण, हरिवंश सिंह, हरमेल सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिन्हा, शशि भूषण मिश्रा, विजय प्रसाद, अरूप घोष, निसार अहमद, रामसेवक सिंह, सुनील सिंह, मिथिलेश सिन्हा, लखबीर सिंह, जय भेंगरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...