पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह व घर में प्रसव से होने वाले नुकसान बताए

बाल विवाह व घर में प्रसव से होने वाले नुकसान बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | स्वास्थ्य विभाग चुरचू व व एकजूट संस्था ने सोमवार को सहभागिता सीख क्रियान्वयन (पीएलए) के तहत एक कोदवे में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डाड़ी भाग वन के जिला परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने मौजूद ग्रामीणों को बाल-विवाह, झाड़-फूक, गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु के मृत्यु दर में कैसे कमी लाई जाए इसकी जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही एएनएम व सहिया दीदी ने गर्भवती महिलाओं को नव माह के दौरान खान पान, टीकाकरण आदि के बारे में भी बताया। जबकि जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व गर्भवती महिलाओं के बीच बेहतर संवाद से गर्भवती माताएं व नवजात शिशुओं के मृत्यु दर में काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इसके पूर्व आयोजक समिति के लोगों ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर व माला पहनाकर किया। इस अवसर पर सहिया साथी पिंकी देवी, आशा देवी, पूनम देवी, रेखा देवी, कांति देवी, कौशल महतो, एएनएम सेविका, बीटीटी, पीएलए को-ऑर्डिनेटर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...