पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंझला चुंबा में अंबेडकर जयंती मनाई गई

मंझला चुंबा में अंबेडकर जयंती मनाई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर क्लब सह रविदास समाज मंझला चुंबा के तत्वाधान में डा. भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती लुकइया में शनिवार की देर रात मनाया गया। समारोह में सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि एके अंबेडकर, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, डीएसपी किशोर रजक, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मंझला चुंबा मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह व बड़का चुंबा मुखिया सुमित्रा देवी, पंसस गुंजन देवी, महेंद्र दास, शिवचंद राम, सत्येंद्र कुमार दास ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर समाज एकरूपता लाने का प्रयास किया है।

उन्होंने लोगों से बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने को कहा। समारोह की अध्यक्षता महेंद्र दास और संचालन शशि कुमार व भिखारी साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपमुखिया अजीत मुंडा, बैजनाथ राम, बासदेव राम, सुनील, शुभम, राजेंद्र, छेदी राम, सुखदेव राम, संजय, जितेंद्र कुमार दास, महानंद मास्टर, आशीष मास्टर, रवि, सुदामा करमाली, संतोष मोदी, योगेंद्र रजक, लक्ष्मण सोनी, धनेश्वर मुंडा, बसंत, जयलाल, सुरेंद्र, अभिषेक, संदीप, बंटी, करण, विशाल, अजय समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

समारोह में मंचासीन अतिथि व अन्य।

पीटीपीएस में अंबेडकर प्रकाश उत्सव मनाया गया

अंबेडकर पार्क में प्रकाश उत्सव मनाते लोग।

पतरातू | पीटीपीएस के अंबेडकर पार्क में बीती रात अंबेडकर जयंती के अवसर पर अंबेडकर प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बच्चों ने भी शिरकत की। यहां सभी ने कैंडल जलाकर शांति और सौहार्द के साथ साथ सामाजिक चेतना जगाने का संदेश दिया। साथ हीं संकल्प लिया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिए संदेश को जन जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर किशोर महतो, प्रो. भुवनेश्वर साहू, प्रो. ललन राम, डॉ. मनोज, कमलेश राम, बालेश्वर महली, रामेश्वर गोप, राजेश महतो, राजीव रंजन, पारसनाथ महतो, गणेश ठाकुर, सुभाष महतो, जानकी भुइयां, राजू भुइयां, किशोर मुंडा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...