अरगडा चपरी मोड़ पर वाहन जांच अभियान चला
सिरका | नईसराय-गिद्दी मुख्य सड़क स्थित चपरी मोड़ पर नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने बैरियर लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एवं गड़बड़ियों को रोकने के लिए यह जांच की जा रही है। साथ ही आचार संहिता का उल्ल्घंन करने वालो पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जांच के क्रम में कई पार्टियों के पोस्टर, पम्प लेंट, झंडों को जब्त किया गया।