सीएमडब्लूयू प्रतिवाद व धिक्कार दिवस मनाएगा
सीएमडब्लूयू अरगडा एरिया के कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री ट्रेड यूनियनों द्वारा कोल इंडिया में होने वाले 16 अप्रैल की हड़ताल को वापस लेने की निंदा की है। बैजनाथ मिस्त्री ने बयान में कहा कि हड़ताल वापस लेने के विरोध में सीएमडब्लूयू 16 अप्रैल को प्रतिवाद दिवस तथा 17 अप्रैल को धिक्कार दिवस के रूप में मनाएगा।