परशुराम जयंती समारोह को सफल बनाने का निर्णय
गिद्दी स्थित संत गिरनाली आश्रम में रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज गिद्दी की बैठक हुई। बैठक में आगामी 18 अप्रैल को पतरातू में होने वाले परशुराम जयंती समारोह व शोभा यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही गिद्दी क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में लोगों को शामिल कराने का निर्णय लिया गया। परशुराम जयंती समारोह में जाने के पहले गिद्दी चौक पर चंद्रशेखर आजाद व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर पतरातू प्रखंड उपप्रमुख रामाशंकर पांडेय, उदयशंकर भट्टाचार्य, जयदेव मुखर्जी, अजय दुबे, बबलू झा, प्रेमचंद शर्मा, अरूण उपाध्याय, ललन पांडेय, ब्रजकिशोर पाठक, सुनील दुबे, दिलीप तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, विपेशचंद्र पांडेय, उमेश मिश्रा, दिव्यानंद मिश्र, गोपाल पांडेय, रविकांत पाठक, अमरेंद्र मिश्रा, नितेश पांडेय, सच्चिदानंद मिश्रा, देवव्रत पांडेय, संजय पांडेय, विमल दधीच, बबलू पांडेय आदि मौजूद थे।