कॉमर्शियल माइनिंग के खिलाफ मजदूर यूनियन आंदोलन करें
गिद्दी | आम आदमी पार्टी के श्रमिक प्रकोष्ठ श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने एक बयान जारी कर कोल इंडिया में कॉमर्शियल माइनिंग के बढ़ावा देने के विरोध मजदूर संगठन एक होकर आंदोलन करें। राजेश कुमार वर्मा ने बयान में कहा है कि केंद्र सरकार कॉमर्शियल माइनिंग को बढ़ावा देकर कोयला उद्योग को निजीकरण की ओर धकेलना चाह रही है। कोल इंडिया में कॉमर्शियल माइनिंग के बढ़ावा से कोयला उद्योग का अस्तित्व खतरे में आ जाएगी। केंद्र सरकार का यह फैसला मजदूर विरोधी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में सभी मजदूर संगठनों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है।
राजेश वर्मा।