पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज ने लिया परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने का निर्णय

ब्राह्मण समाज ने लिया परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज रेलीगढ़ा की मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक में आज पतरातू में होने वाले परशुराम जयंती समारोह व शोभा यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रेलीगढ़ा क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में लोगों को शामिल कराने का निर्णय लिया गया।

अंत में गिद्दी व रेलीगढ़ा क्षेत्र के समाज के लोगों से 8 बजे सुबह में गिद्दी बड़गाछ के समीप भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पतरातू रवाना होने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता भोला दुबे व संचालन पुरुषोत्तम पांडेय ने किया। इस अवसर पर अवधेश उपाध्याय, अनिल मिश्रा, अमित मिश्रा, पंकज कुंवर, विजय उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, गोविंद मिश्रा, मुकेश दुबे, लड्डू ओझा, सुनील दुबे, ब्रजकिशोर पाठक, अमरेंद्र मिश्रा, राहुल चौधरी, ललन पांडेय, सावरमल शर्मा, हरखचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...