दो यूनियनों का हड़ताल वापस लेना मजदूरों के साथ धोखा: मिथिलेश
सीटू व एक्टू ने संयुक्त रूप से गिद्दी सी में मंगलवार को पीट मीटिंग किया। पीट मीटिंग में कॉमर्शियल माइनिंग विरोध में होने वाले हड़ताल को वापस लेने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया।
पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री व अरूण कुमार सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल को कोल इंडिया में कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध में हड़ताल था। परंतु 14 अप्रैल को दो यूनियन प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित करने पर अपनी सहमति जता दी।
जिससे हड़ताल को स्थगित करना पड़ा। दो यूनियन ने हड़ताल वापस लेकर मजदूरों के साथ धोखा किया है। नेताओं ने कहा कि जल्द ही कॉमर्शियल माइनिंग विरोध में दोनों यूनियन मिलकर हड़ताल की घोषणा करेगी। क्योंकि अगर कॉमर्शियल माइनिंग शुरू हो गया तो कोयला उद्योग का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने आने वाले दिनों में होने वाले आंदोलन का सफल बनाने के लिए मजदूरों से सहयोग करने की अपील की। मौके पर गौतम बनर्जी, अशोक करमाली, लक्षी राम, वृजमोहन महतो, कृष्णा सिंह, जवाहर यादव, जोगेंद्र, तालेश्वर, प्रेमजीत, राजेश, चंदन कुमार, सरजू समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
गिद्दी सी में पीट मीटिंग के दौरान मौजूद कर्मी।