कुर्रा के ग्रामीणों ने एचएससीएल द्वारा फुटानी चौक से कुर्रा तक बन रही कालीकरण सड़क में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों बाद खपिया फुटानी चौक से कुर्रा तक करीब 2 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क पर बिछाया गया मेटल उजड़ जाने के बाद इसे हटाकर कालीकरण कर दिया जा रहा है।
साथ ही निर्माण के साथ ही सड़क टूट रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की जांच कर इसे दुरूस्त कराने की मांग की है। अन्यथा अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद व संबंधित अधिकारी को की जाएगी। विरोध करने वालों में ग्राम विकास समिति सचिव ललित ठाकुर, सोधन गंझू, गणेश गंझू, उमेश गंझू, मनोज गंझू, खेमनाथ गंझू, मंगल गंझू, तापेश्वर गंझू, सुरेश गंझू, अजय महतो, धर्मनाथ महतो, ए तिग्गा आदि शामिल हैं।
सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता िखाते कुर्रा गांव के लोग।