बीसीकेयू अरगडा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक रविवार को रेलीगढ़ा यूनियन कार्यालय में हुई। जिसमें अरगडा क्षेत्रीय अध्यक्ष धनेश्वर तुरी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की गलत नीति के कारण अरगडा क्षेत्र घाटे में जा रहा है। जबकि अरगडा क्षेत्र में कोयले की भंडार है। उन्होंने कहा कि पूर्व जीएम ने कहा था कि पांच नंबर साइडिंग अप्रैल माह में शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन गिद्दी साइडिंग से कोयला सौंदा साइडिंग भेजा जा रहा है। वहीं नये जीएम ने अरगडा क्षेत्र को अपार संभावना वाला क्षेत्र बताया है। उन्होंने जीएम से प्रक्षेत्र के सभी खदानों का विस्तार करने, गिद्दी पांच नंबर साइडिंग को अविलंब चालू करने एवं गिद्दी कोलियरी लोकल सेल चालू करने की ओर कार्य करें। बैठक में 23 मई को राजभवन मार्च, 30 मई को सीटू का स्थापना दिवस कार्यक्रम, 31 को होने वाले जिला मुख्यालय में धरना तथा 9 जून के सेमिनार को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। मौके पर अरगडा क्षेत्रीय सचिव गौत्तम बनर्जी, दशरथ करमाली, प्रेमचंद शर्मा, अखिलेश प्रसाद, सियाराम साह, जितेंद्र बेदिया, तुलसीदास, शंभु मौजूद थे।