चुंबा में घर के आंगन में खड़े टेंपो की चोरी, आवेदन दिया
चुंबा बड़गाछ स्थित सूरज कुमार पिता जीतन महतो के घर के आंगन में खड़े टेंपो जेएच02एके 5372 के शनिवार की रात में चोरी हो गई। घर वालों को टेंपो चोरी होने की जानकारी सुबह में हुई। इस संबंध में टेंपो के मालिक सूरज कुमार ने सोमवार को गिद्दी पुलिस को टेंपो चोरी की लिखित सूचना दी है। सूरज ने बताया कि वह गिद्दी सी-रामगढ़ मार्ग में भाड़ा पर टैंपो चलाता है। रविवार की रात को टेंपो को लेकर घर आया और आंगन में खड़ा कर दिया। रात बारह बजे परिवार के सभी सदस्य कमरे में सोने चले गए। सुबह साढ़े पांच बजे जब प|ी आरती देवी उठी तो देखी कि आंगन में खड़ा टेंपो गायब है। साथ ही घर के आंगन का मुख्य दरवाजा भी खुला हुआ है। सूरज ने बताया कि टेंपो ही इनके जीवन यापन का साधन था। अभी उसकी पूरी किस्त में जमा नहीं हो पाई है।